UPESSC Assistant Teacher Recruitment 2026: 17,735 पद,आवेदन 24 अक्टूबर से

UPESSC Assistant Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम) चयन परीक्षा 2026 के लिए विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कुल 17,735 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आयोग के विज्ञापन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और विषय से संबंधित सभी शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए।

इस भर्ती में बालक और बालिका विद्यालयों के पद शामिल हैं। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यहां भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां आसान भाषा में दी गई हैं।

UPESSC Assistant Teacher Recruitment 2026 की मुख्य जानकारी

उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक भर्ती 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है।

विवरण जानकारी
भर्ती आयोग उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
आयोग का मुख्यालय प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
पद का नाम सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम)
विज्ञापन संख्या 07/2026
कुल पद 17,735
बालक विद्यालयों के पद 16,193
बालिका विद्यालयों के पद 1,542
आवेदन का माध्यम ONLINE

UPESSC Assistant Teacher Vacancy 2026 की कुल 17,735 पद

इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आयोग के विज्ञापन में कुल 17,735 रिक्त पदों का उल्लेख है। इनमें 16,193 पद बालक विद्यालयों और 1,542 पद बालिका विद्यालयों के लिए हैं। विषयवार और श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण आधिकारिक विज्ञापन की तालिका संख्या 01 में दिया गया है। अभ्यर्थियों को अपने विषय और आरक्षण श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण अवश्य देखना चाहिए।

NOTE : अनुसार रिक्त पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

UPESSC Assistant Teacher Recruitment 2026

UPESSC Assistant Teacher Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नीचे दी गई तारीखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

भर्ती प्रक्रिया महत्वपूर्ण तारीख
विज्ञापन जारी होने की तारीख 23 अक्टूबर 2026
OTR और ऑनलाइन आवेदन शुरू 24 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 23 नवंबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 26 नवंबर 2026
लिखित परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिन का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद उसकी रसीद भी सुरक्षित रखें।

कुल पद और विषयवार रिक्तियाँ

UPESSC Assistant Teacher Recruitment 2026 के अंतर्गत कुल 17,735 पदों पर भर्ती की जाएगी। आधिकारिक विज्ञापन में बालक और बालिका विद्यालयों की रिक्तियों के साथ-साथ विषयवार और आरक्षण श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका देखकर अपने विषय की रिक्तियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UPESSC Assistant Teacher Recruitment 2026 में विषयवार रिक्तियों और बालक-बालिका विद्यालयों के पदों का विवरण

बालक और बालिका विद्यालयों में कितने पद हैं?

इस भर्ती में बालक और बालिका विद्यालयों के पद अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करते समय इस अंतर को समझना जरूरी है।

विद्यालय का प्रकार पदों की संख्या
पदों की संख्या 16,193
बालिका विद्यालय 1,,542
कुल  17,735

विज्ञापन के अनुसार, महिला अभ्यर्थी बालक और बालिका दोनों प्रकार के विद्यालयों के लिए पात्र हो सकती हैं। हालांकि, आवेदन करते समय उन्हें किसी एक वर्ग का चयन करना होगा। एक ही विषय में एक समय पर बालक या बालिका विद्यालय में से किसी एक वर्ग के लिए ही आवेदन मान्य होगा।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए बालिका विद्यालय में आवेदन से संबंधित प्रतिबंध भी विज्ञापन में दिया गया है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिस में संबंधित नियम जरूर पढ़ें।

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

UPESSC सहायक अध्यापक भर्ती 2026 में शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषय के अनुसार निर्धारित की गई है। इसलिए सभी विषयों के लिए एक जैसी योग्यता लागू नहीं होती। सामान्य रूप से अभ्यर्थियों को निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना चाहिए।

  •  संबंधित विषय में निर्धारित अंकों के साथ स्नातक या विज्ञापन में स्वीकार्य स्नातकोत्तर योग्यता होनी चाहिए।
  •  मान्यता प्राप्त संस्थान से निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता, जैसे बीएड, आवश्यक है।
  •  संबंधित पद के लिए निर्धारित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  •  शारीरिक शिक्षा और कुछ विशेष विषयों के लिए अलग शैक्षणिक या व्यावसायिक योग्यताएं निर्धारित हैं।
  •  संगीत जैसे कुछ विषयों में विज्ञापन के अनुसार विशिष्ट योग्यताएं भी स्वीकार की गई हैं।

संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों के लिए योग्यता

  • संस्कृत विषय में सहायक अध्यापक पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संस्कृत विषय के साथ स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अथवा निर्धारित शर्तों के अनुसार स्नातकोत्तर में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  • इसके अतिरिक्त, मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम से बीएड की डिग्री और उत्तर प्रदेश सरकार या भारत सरकार द्वारा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने का वैध प्रमाणपत्र 30 जून 2027 तक होना अनिवार्य बताया गया है।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में अपने विषय की पूरी योग्यता जरूर जांचनी चाहिए।

आयु सीमा कितनी निर्धारित की गई है?

UPESSC सहायक अध्यापक भर्ती 2026 के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

  •  न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  •  अधिकतम आयु: 62 वर्ष

आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए लागू छूट और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में दी गई है। अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार पात्रता की जांच करनी चाहिए।

UPESSC Assistant Teacher Salary 2026: वेतन कितना मिलेगा?

सहायक अध्यापक पद के लिए विज्ञापन में वेतनमान लेवल-7 निर्धारित किया गया है।

विवरण वेतन
पे लेवल Level 7
प्रारंभिक वेतनमान ₹44,900
अधिकतम वेतनमान ₹1,42,400

यह विज्ञापन में दिया गया वेतनमान है। वास्तविक वेतन और अन्य देय लाभ संबंधित नियमों तथा नियुक्ति की शर्तों के अनुसार निर्धारित होंगे।

आवेदन शुल्क कितना है?

UPESSC सहायक अध्यापक भर्ती 2026 में श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

अभ्यर्थी की श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य, अनारक्षित, OBC, EWS एवं अन्य ₹1,000
अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) ₹500
दिव्यांग अभ्यर्थी ₹300

आवेदन शुल्क का भुगतान पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान सुविधा के माध्यम से किया जा सकता है। विज्ञापन में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग का उल्लेख है।भुगतान पूरा होने के बाद शुल्क की रसीद सुरक्षित रखें। केवल OTR और शुल्क भुगतान करने से आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा। आवेदन को अंतिम तारीख से पहले पूरी तरह सबमिट करना आवश्यक है।

UPESSC Assistant Teacher Exam Pattern 2026: परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा का विवरण जानकारी
कुल अंक 360
कुल प्रश्न 120
सामान्य ज्ञान के प्रश्न 30
संबंधित विषय के प्रश्न 90
परीक्षा की अवधि 2 घंटे
सही उत्तर पर अंक 3अंक
गलत या एक से अधिक उत्तर पर कटौती 1अंक

सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Chioce Question) होंगे। प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प दिए जाएंगे और अभ्यर्थी को सबसे उपयुक्त उत्तर चुनना होगा। भाषा विषयों को छोड़कर प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू है, इसलिए उत्तर चुनते समय सावधानी बरतना जरूरी है। लिखित परीक्षा के अंक और अन्य निर्धारित मानदंडों के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 UPESSC Assistant Teacher Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। आयोग ने आवेदन प्रक्रिया में One Time Registration यानी OTR को अनिवार्य रखा है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले OTR पूरा करना जरूरी है।

आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें।

  1. सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट “www.upessc.up.gov.in” पर जाएँ।
  2. One Time Registration (OTR) की प्रक्रिया पूरी करें।
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद सहायक अध्यापक भर्ती 2026 के आवेदन लिंक को खोलें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भरें।
  5. अपनी श्रेणी, जन्मतिथि और अन्य जानकारी ध्यान से जाँचें।
  6. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  8. फॉर्म में भरी गई जानकारी दोबारा जाँचने के बाद आवेदन सबमिट करें।
  9. आवेदन पूरा होने के बाद उसकी कम से कम तीन प्रतियाँ सुरक्षित रखें।
  10. आयोग के अनुसार, रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म अंग्रेज़ी भाषा में भरना अनिवार्य है। आवेदन अंतिम रूप से सबमिट होने के बाद श्रेणी, उपश्रेणी, जन्मतिथि और लिंग जैसी जानकारी में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इसलिए सबमिट करने से पहले सभी विवरण अच्छी तरह जाँच लें।

फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करने के नियम

ऑनलाइन आवेदन करते समय फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्रों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना होगा। गलत प्रारूप या निर्धारित आकार से अलग फाइल अपलोड करने पर आवेदन निरस्त हो सकता है।

दस्तावेज निर्धारित प्रारूप फाइल का आकार
पासपोर्ट आकार की फोटो JPG/JPEG 10 KB से 100 KB
हस्ताक्षर JPG/JPEG 10 KB से 100 KB
प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज PDF 20 KB से 200 KB

हस्ताक्षर सफेद पृष्ठभूमि पर स्कैन करके अपलोड करना होगा। फोटो भी पासपोर्ट आकार की होनी चाहिए। अपलोड किए जाने वाले प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज PDF प्रारूप में रखें।फॉर्म भरने के बाद आवेदन की तीन प्रतियाँ सुरक्षित रखना न भूलें। इनमें से दो प्रतियाँ बाद में अभिलेख सत्यापन के समय जरूरी होंगी। शुल्क जमा करने के बाद उसकी रसीद भी अपने पास रखें।

परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

UPESSC Assistant Teacher Recruitment 2026 की लिखित परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को आयोजित की जानी है। परीक्षा केंद्र का निर्धारण आयोग द्वारा किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपनी पसंद का केंद्र मिलने की गारंटी नहीं है।विज्ञापन के अनुसार, परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले और केंद्र की जानकारी परीक्षा से 3 दिन पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा सकती है। एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना SMS, ई-मेल, समाचार पत्र और वेबसाइट के माध्यम से भी दी जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और ‘Admit Card Download’ विकल्प चुनें। इसके बाद मांगी गई जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि, भरकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

परीक्षा में शामिल होने से पहले इन बातों का ध्यान रखें।

  • परीक्षा केंद्र पर काला बॉलपॉइंट पेन लेकर जाएँ।
  • OMR शीट में उत्तर के गोले काले बॉलपॉइंट पेन से ही भरें।
  • एक बार गोला भरने के बाद उसमें बदलाव न करें।
  • OMR शीट पर अनावश्यक निशान न लगाएँ और उसे मिटाने या नुकसान पहुँचाने की कोशिश न करें।
  • परीक्षा केंद्र में नकल, अनुशासनहीनता या अनुचित व्यवहार करने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार श्रुतलेखक की सुविधा और अतिरिक्त समय का प्रावधान है।

NOTE: परीक्षा केंद्र की जानकारी मिलने के बाद उसी निर्धारित केंद्र पर परीक्षा देनी होगी। विज्ञापन में दिए गए निर्देशों के विपरीत किसी अन्य केंद्र पर परीक्षा देने पर उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन के समय कौन-कौन से कागजात चाहिए?

लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सत्यापन की तारीख, समय और स्थान की जानकारी आयोग SMS, ई-मेल, समाचार पत्र और अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देगा।दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख पर उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्हें आवेदन फॉर्म की दो प्रतियों के साथ संबंधित शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के दो-दो सेट जमा करने होंगे।

  1. आवश्यक दस्तावेजों में मुख्य रूप से ये शामिल हैं।
  2. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की दो स्वप्रमाणित प्रतियाँ।
  3. हाईस्कूल की अंकतालिका और प्रमाणपत्र की दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियाँ।
  4. इंटरमीडिएट की अंकतालिका और प्रमाणपत्र की दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियाँ।
  5. स्नातक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की अंकतालिकाएँ तथा डिग्री की दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियाँ।
  6. B.Ed., B.P.Ed. या B.P.E. की अंकतालिका और डिग्री की दो-दो प्रतियाँ, जहाँ लागू हो।
  7. संबंधित TET प्रमाणपत्र की दो स्वप्रमाणित प्रतियाँ।
  8. नौकरी में कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC), जहाँ लागू हो।
  9. पूर्व सैनिक श्रेणी का दावा करने वालों के लिए संबंधित प्रमाणपत्र, जहाँ लागू हो।
  10. संबंधित आरक्षित श्रेणी का दावा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए वैध प्रमाणपत्र।
  11. विज्ञापन में दिए गए प्रारूप के अनुसार शपथपत्र।

दस्तावेज सत्यापन की तारीख पर अभ्यर्थियों को विज्ञापन के परिशिष्ट-6 में दिए गए प्रारूप के अनुसार शपथपत्र भी देना होगा। इसलिए सभी कागजात पहले से तैयार रखें और मूल दस्तावेजों को भी सुरक्षित रखें।

आवेदन करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

आवेदन करते समय कुछ छोटी गलतियां भी परेशानी का कारण बन सकती हैं। इसलिए नीचे दिए गए निर्देशों को ध्यान में रखें

  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन पूरा पढ़ें।
  • अपने विषय की शैक्षणिक योग्यता और TET संबंधी शर्तों की पुष्टि करें।
  • जन्मतिथि वही भरें जो हाईस्कूल या समकक्ष प्रमाणपत्र में दर्ज है।
  • फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र निर्धारित फाइल साइज में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क की रसीद सुरक्षित रखें।
  • अंतिम सबमिट किए गए आवेदन की प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  • एक से अधिक आवेदन जमा करने की स्थिति में विज्ञापन के अनुसार अंतिम आवेदन ही मान्य होगा।
  • गलत जानकारी या अपात्रता पाए जाने पर अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है।

IMPORTANT LINK

अप्लाई ऑनलाइन ACTIVE LINK
आधिकारिक वेबसाइट Click Here.
आधिकारिक अधिसूचना Click Here.
ऑनलाइन आवेदन Click Here.
सिलेबस Click Here.
संपर्क जानकारी Click Here.

 

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें, ताकि अन्य अभ्यर्थियों तक भी यह जानकारी पहुँच सके। आपका छोटा-सा सहयोग हमें ऐसी ही उपयोगी जानकारी आप तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है।

इन्हें भी पढ़े:-World Sanskrit Conference 2027: IIT Bombay में 10-14 दिसंबर को होगा आयोजन

इन्हें भी पढ़े:-UGC NET December 2026 Corrigendum: NTA ने परीक्षा शेड्यूल और नियमों में किया बड़ा बदलाव

Leave a Comment