UGC NET 2026: मनपसंद परीक्षा शहर नहीं मिला तो अभी बदल लें!

UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आपको आवेदन करते समय चुने गए चार पसंदीदा शहरों में से कोई भी परीक्षा केंद्र नहीं मिला है, तो अब आपके पास दूसरा शहर चुनने का मौका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 26 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक, ऐसे अभ्यर्थी अब उपलब्ध शहरों में से अपनी पसंद का दूसरा परीक्षा शहर चुन सकते हैं। इसके लिए 29 नवंबर 2026 रात 11:55 बजे तक का समय दिया गया है। हालांकि, यह सुविधा सभी अभ्यर्थियों के लिए नहीं है। इसका लाभ केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जिन्हें उनके आवेदन में दिए गए चारों पसंदीदा शहरों से बाहर परीक्षा शहर आवंटित किया गया है।

22 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को नहीं मिला पसंदीदा शहर

NTA के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, UGC NET दिसंबर 2026 के लिए कुल 9,76,008 उम्मीदवारों को परीक्षा शहर आवंटित किए गए हैं। इनमें से 8,74,121 उम्मीदवारों (89.56%) को उनकी पहली पसंद का शहर मिला है। वहीं, 9,53,958 उम्मीदवारों (97.74%) को उनके द्वारा चुने गए चार पसंदीदा शहरों में से कोई एक शहर आवंटित किया गया है। लेकिन 22,050 उम्मीदवार (2.26%) ऐसे हैं जिन्हें उनकी चारों पसंद से बाहर का परीक्षा शहर मिला है। इसी परेशानी को देखते हुए NTA ने इन उम्मीदवारों को दूसरा शहर चुनने का विकल्प दिया है।

किन उम्मीदवारों को मिलेगा शहर बदलने का मौका?

इस सुविधा का लाभ केवल उन उम्मीदवारों को मिलेगा जिन्हें ऑनलाइन आवेदन के दौरान चुने गए चारों परीक्षा शहरों से अलग कोई दूसरा शहर आवंटित किया गया है। अगर आपको अपनी चार पसंदीदा जगहों में से कोई एक शहर मिल गया है, तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। ऐसे उम्मीदवारों के लिए शहर बदलने का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।

UGC NET Exam City Change: कैसे बदलें परीक्षा शहर?

पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से अपना परीक्षा शहर बदल सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाएं।
  2. उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करें।
  3. अपना Application Number और Password या Date of Birth दर्ज करें।
  4. लॉगिन करने के बाद अगर आप इस सुविधा के पात्र हैं, तो दूसरा परीक्षा शहर चुनने का विकल्प दिखाई देगा।
  5. उपलब्ध शहरों की सूची में से अपनी पसंद का कोई एक शहर चुनें।
  6. अपनी पसंद सबमिट कर दें।

note:- पर केवल उन्हीं शहरों की सूची दिखाई जाएगी जहां फिलहाल परीक्षा कराने की क्षमता उपलब्ध है।

29 नवंबर रात 11:55 बजे तक मिलेगा मौका

NTA के नोटिस के मुताबिक, परीक्षा शहर चुनने की यह सुविधा 29 नवंबर 2026 को रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी। हालांकि, उम्मीदवारों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।

  • शहर चुनने का विकल्प केवल पात्र उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा।
  • हर शहर में सीटों की संख्या सीमित है।
  • सीटों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा।
  • एक बार शहर चुनकर सबमिट करने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  • अंतिम तारीख के बाद किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • CITY CHANGE NOTIES 2026 DEC

अगर शहर नहीं बदला तो क्या होगा?

अगर कोई पात्र उम्मीदवार तय समय के अंदर दूसरा शहर नहीं चुनता है, तो उसे 25 नवंबर 2026 को जारी Advance Examination City Intimation Slip में दिया गया पुराना परीक्षा शहर ही मान्य होगा। इसलिए जिन उम्मीदवारों को चारों पसंदीदा शहरों से बाहर परीक्षा शहर मिला है, उन्हें अंतिम तारीख से पहले अपना निर्णय लेना चाहिए।

कब होगी UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा?

NTA के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीखें 14 दिसंबर से 18 दिसंबर 2026 और 21 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई हैं। वहीं, उम्मीदवारों का Admit Card अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड पर दी गई परीक्षा सिटी, सेंटर, तारीख और शिफ्ट की जानकारी अंतिम मानी जाएगी।

यहां देखें आधिकारिक नोटिस और वेबसाइट:-

City Intimation Click Here
UGC NET आधिकारिक वेबसाइट Click Here
NTA आधिकारिक वेबसाइट Click Here
City Change Noties Click Here
City Change Website Click Here

 

हेल्पलाइन नंबर:-

  • 011-40759000
  • 011-69227700
  • टोल फ्री नंबर: 1800 180 4747
  • हेल्पडेस्क से सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. UGC NET दिसंबर 2026 में परीक्षा शहर बदलने की अंतिम तारीख क्या है?

29 नवंबर 2026 रात 11:55 बजे तक परीक्षा शहर चुनने का विकल्प उपलब्ध रहेगा।

2. क्या सभी उम्मीदवार परीक्षा शहर बदल सकते हैं?

नहीं। केवल उन उम्मीदवारों को यह सुविधा मिलेगी जिन्हें आवेदन में चुने गए चारों शहरों से बाहर परीक्षा शहर आवंटित किया गया है।

3. परीक्षा शहर बदलने के लिए कहां लॉगिन करना होगा?

उम्मीदवार https://ugcnet.nta.nic.in/ पर अपने Application Number और Password या Date of Birth से लॉगिन कर सकते हैं।

4. क्या एक बार शहर चुनने के बाद दोबारा बदलाव कर सकते हैं?

नहीं। NTA के अनुसार, एक बार विकल्प सबमिट करने के बाद उसे बदला नहीं जा सकता।

5. UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा कब होगी?

परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें :-UGC NET December 2026: परीक्षा की तारीखों का ऐलान – boks

UGC-NET संस्कृत (25 & 73) के Syllabus में बड़ा बदलाव अब दोनों होंगे एक?जाने 40+30+30=100? है क्या – boks

Leave a Comment