CTET 2026 Exam City Slip जारी: देखें किस शहर में होगी आपकी परीक्षा

CTET Exam City 2026 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET दिसंबर 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। बोर्ड ने परीक्षा शहर की जानकारी यानी Exam City Intimation Slip जारी कर दी है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। जिन उम्मीदवारों ने CTET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन किया था, वे अपने एप्लीकेशन नंबर और मांगी गई जानकारी की मदद से एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं।

CTET December 2026 Exam Date: कब होगी परीक्षा?

CBSE की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार CTET की 22वीं परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी। इससे दूसरे शहरों में परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा की तैयारी करने में आसानी होगी।

CTET Exam City Slip 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर Exam City Intimation Slip से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  4. इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपकी परीक्षा शहर की जानकारी दिखाई देगी।
  6. भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

CTET Admit Card 2026 कब आएगा?

एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। CBSE के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार एडमिट कार्ड संबंधित परीक्षा की तारीख से दो दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए 12 दिसंबर को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए 10 दिसंबर और 13 दिसंबर को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए 11 दिसंबर एडमिट कार्ड जारी होने की निर्धारित समय-सीमा है।

Exam City Slip और Admit Card में क्या अंतर है?

कई उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप को ही एडमिट कार्ड समझ लेते हैं, जबकि दोनों अलग-अलग दस्तावेज हैं। एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवार को केवल यह जानकारी मिलती है कि उसकी परीक्षा किस शहर में होगी। वहीं एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रोल नंबर, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए जाते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा।

CTET 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम CTET December 2026
आयोजन संस्था CBSE
परीक्षा संस्करण 22वीं
एग्जाम सिटी स्लिप Relesed
परीक्षा की तारीख 12&13 December 2026
एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 दिन पहले

IMPORTENT LINK

CBSE CTET Click Here
Examnation city slip link 1 Click Here
Examnation city slip link 2 Click here

 

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताए
आप बने रहे boks.in के साथ ऐसे ही अपडेट पाने के लिए
तब तक के लिए धन्यवाद

इन्हें भी पढ़ें :-UGC NET December 2026: परीक्षा की तारीखों का ऐलान – boks

UGC-NET संस्कृत (25 & 73) के Syllabus में बड़ा बदलाव अब दोनों होंगे एक?जाने 40+30+30=100? है क्या – boks

Leave a Comment