UGC NET December 2026 Corrigendum: NTA ने परीक्षा शेड्यूल और नियमों में किया बड़ा बदलाव

UGC NET December 2026 Corrigendum: NTA ने UGC NET December 2026 परीक्षा के इंफॉर्मेशन बुलेटिन के लिए एक महत्वपूर्ण शुद्धिपत्र (Corrigendum) और संशोधित बुलेटिन जारी किया है। NTA का कहना है कि यह बदलाव उम्मीदवारों के लिए अधिक स्पष्टता, निरंतरता और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किए गए हैं। इस शुद्धिपत्र के तहत परीक्षा तिथियों, परीक्षा हॉल के नियमों, मूल्यांकन मानदंड और करेक्शन विंडो में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।यदि आप भी UGC NET December 2026 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आवेदन पत्र भरने और परीक्षा में बैठने से पहले इन नए नियमों को ध्यान से समझ लें।

UGC NET December 2026: नए नियमों और बदलावों की मुख्य बातें

NTA द्वारा जारी शुद्धिपत्र (Annexure-A) के अनुसार सभी मुख्य बदलाव नीचे दिए गए हैं:

📢 UGC NET December 2026: संशोधित परीक्षा शेड्यूल

🗓️ परीक्षा तिथियां 14 से 18 दिसंबर 2026 एवं 21 दिसंबर 2026
📍 सिटी इंटीमेशन स्लिप 23 नवंबर 2026 से
🎫 एडमिट कार्ड डाउनलोड 07 दिसंबर 2026 से
📚 विषय-वार परीक्षा शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा

महत्वपूर्ण तिथियों की विस्तृत तालिका (Important Dates Table)

घटना / विवरण (Event) निर्धारित तिथि (Dates)
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि 08 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:50 बजे तक)
विलंब शुल्क (₹500/-) के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:50 बजे तक)
आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो (Correction Window) 02 नवंबर 2026 से 04 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in

 

UGC NET December 2026

परीक्षा हॉल में बॉल-पॉइंट पेन से जुड़े नए नियम

पहले के परीक्षा नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को अपने साथ पेन या स्टेशनरी लानी पड़ती थी, लेकिन इस बार NTA ने एक बड़ा और राहत भरा बदलाव किया है:

  • ​केंद्र पर मिलेगा पेन: अब उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना बॉल-पॉइंट पेन लाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
  • ​केंद्र की तरफ से व्यवस्था: परीक्षा हॉल के अंदर NTA द्वारा ही पेन प्रदान किया जाएगा। इसलिए चैप्टर 8 के पुराने निर्देश जिसमें पेन लाना वर्जित था या जिसका जिक्र था, उन्हें संशोधित कर दिया गया है।

मूल्यांकन मानदंड और उत्तर दिए गए प्रश्नों के नियम (Evaluation Criteria)

  • मार्क फॉर रिव्यू प्रश्न: नए नियम के मुताबिक, जिन प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं या जिन्हें हल किया गया है, उनका मूल्यांकन किया जाएगा—भले ही उन्हें ‘Marked for Review’ (समीक्षा के लिए चिह्नित) के रूप में क्यों न रखा गया हो।
  • ​अनुत्तरित प्रश्न: जिन प्रश्नों के उत्तर नहीं दिए गए हैं या जो अनुत्तरित (Unanswered) हैं, उनका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा, चाहे उन पर रिव्यू का टैग ही क्यों न लगा हो।

परीक्षा शहरों के चयन और करेक्शन विंडो में छूट

  • शहर की प्राथमिकताएं: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी पसंद के चार शहर चुनने होते हैं। लेकिन यदि किसी उम्मीदवार के स्थायी या वर्तमान पते वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में 4 से कम परीक्षा शहर उपलब्ध हैं, तो वे उपलब्ध शहरों में से चयन कर सकते हैं।
  • करेक्शन विंडो: योग्य उम्मीदवार करेक्शन विंडो के दौरान अपनी परीक्षा शहर की प्राथमिकताओं में संशोधन भी कर सकते हैं।

शुल्क संरचना और लेट फीस के नियम (Fee Structure)

​UGC-NET दिसंबर 2026 के लिए श्रेणी-वार आवेदन शुल्क (Examination Fee) निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है:-

वर्ग (Category) आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य / अनारक्षित (General / Unreserved) ₹1150/-
सामान्य-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल (Gen-EWS / OBC-NCL) ₹600/-
​एससी / एसटी / थर्ड जेंडर (SC / ST / Third Gender) ₹325/-
दिव्यांग (PwD / PwBD) ₹325/-

 

लेट फीस की जानकारी: यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आवेदन करता है, तो उसे ₹500/- का अतिरिक्त विलंब शुल्क (Late Fee) देना होगा, जो कि सभी श्रेणियों पर समान रूप से लागू होता है। इसके अलावा, बैंक चार्ज और जीएसटी लागू होंगे। असफल या डुप्लिकेट लेनदेन के लिए NTA की सत्यापित रिफंड प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

UGC NET 2026 आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

योग्य अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

अप्लाई ऑनलाइन Active Link
नवीन पंजीकरण Click Here
आधिकारिक वेबसाइट  Click Here

 

आपको आवेदन करने में कोई कठिनाई न हो, इसलिए यहाँ पूरी चरण-दर-चरण प्रक्रिया दी गई है:-

  1. पंजीकरण (Registration via Meri Pehchaan SSO): सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। MeitY के नेशनल सिंगल साइन-ऑन प्लेटफॉर्म ‘मेरी पहचान’ या डायरेक्ट पोर्टल पर जाकर अपने यूनिक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें।
  2. ​ऑनलाइन फॉर्म भरें: सिस्टम-जेनरेटेड एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी (Personal Details), शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा शहरों की प्राथमिकता भरें।
  3.  ​स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करे:

    लाइव फोटोग्राफ: वेबकैम या मोबाइल के QR कोड के माध्यम से लाइव फोटो कैप्चर करें जिसमें 80% चेहरा बिना मास्क के और कान साफ दिखाई दें।
    उम्मीदवार के हस्ताक्षर: 10 KB से 50 KB के बीच का स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर अपलोड करें।​
    PwD/UDID प्रमाण पत्र:
    यदि लागू हो, तो 50 KB से 300 KB का PDF फॉर्मेट में सर्टिफिकेट अपलोड करें।

  4. शुल्क भुगतान: नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  5. कन्फर्मेशन पेज प्रिंट करें: सफल भुगतान के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें |

ड्रेस कोड और वर्जित वस्तुएं (Exam Center Rules)

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले उम्मीदवारों को NTA के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा:-

  • ​वर्जित वस्तुएं (Barred Items): परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री (Textual material), इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, पेजर, कैलकुलेटर, घड़ी, वॉलेट या धातु की वस्तुएं (Metallic items) ले जाने की अनुमति नहीं है।
  • ड्रेस कोड: उम्मीदवारों को मौसम के अनुसार साधारण और आरामदायक कपड़े पहनकर आना चाहिए। सामान्य जूते, चप्पल और कम हील वाले सैंडल की अनुमति है, जबकि लंबे बूट्स (Long Boots) पर प्रतिबंध है। पारंपरिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले उम्मीदवारों को frisking के लिए 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा।

रिजल्ट, परसेंटाइल स्कोर और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया

UGC-NET दिसंबर 2026 का परिणाम तैयार करने और स्कोर की गणना के लिए NTA ने दो मुख्य तरीके बताए हैं:-

  • सिंगल शिफ्ट विषय: जो विषय एक ही शिफ्ट में आयोजित होते हैं, उनके लिए Annexure-X के अनुसार परसेंटाइल स्कोर की गणना की जाती है। परसेंटाइल स्कोर यह दर्शाता है कि उस विषय में कितने प्रतिभागियों ने उस उम्मीदवार से कम या बराबर अंक प्राप्त किए हैं।
  • मल्टी-शिफ्ट विषय (Normalisation): यदि कोई विषय एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित होता है, तो वहां पेपर कठिनता के स्तर को संतुलित करने के लिए Equi-percentile Normalisation Method (Annexure-XI) का उपयोग किया जाता है। इसके माध्यम से सभी शिफ्ट्स के अंकों को एक कॉमन स्केल पर लाया जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. क्या UGC NET दिसंबर 2026 में नेगेटिव मार्किंग है?

उत्तर: नहीं, इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं।

Q2. क्या मुझे परीक्षा केंद्र पर पेन ले जाने की आवश्यकता है?

उत्तर: नहीं, NTA के नए नियम के अनुसार अब परीक्षा केंद्र पर ही पेन प्रदान किया जाएगा।

Q3.सिटी इंटीमेशन स्लिप कब जारी की जाएगी?

उत्तर: परीक्षा शहर की जानकारी वाली सिटी इंटीमेशन स्लिप 23 नवंबर 2026 को जारी होगी।

Q4.आधिकारिक शुद्धिपत्र (Corrigendum) कहाँ से डाउनलोड किया जा सकता है?

उत्तर: आप NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या ugcnet.nta.nic.in पर जाकर Annexure-A और Annexure-B डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको यह जानकारी कैसी लगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें, ताकि उन्हें भी UGC NET दिसंबर 2026 के नए अपडेट की जानकारी मिल सके।

ऐसी ही शिक्षा संबंधी खबरों के लिए Boks.in & Test.gopath.in से जुड़े रहें।

Leave a Comment