World Sanskrit Conference 2027 का आयोजन 10 से 14 दिसंबर 2027 तक IIT बॉम्बे, मुंबई में होगा। यह इस प्रतिष्ठित सम्मेलन का 20वां संस्करण है। खास बात यह है कि पहली बार कोई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इसकी मेजबानी करेगा।भारत की प्राचीन और समृद्ध भाषा संस्कृत के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और शोध को वैश्विक मंच देने के लिए World Sanskrit Conference 2027 (20वां विश्व संस्कृत सम्मेलन) का आयोजन भारत में होने जा रहा है। International Association for Sanskrit Studies (IASS) के सहयोग से आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में दुनिया भर के संस्कृत विद्वान, शोधकर्ता और भाषाविद एक मंच पर जुटेंगे।
World Sanskrit Conference 2027 का प्रमुख उद्देश्य
विश्व संस्कृत सम्मेलन संस्कृत भाषा और उससे संबंधित विभिन्न ज्ञान परंपराओं के अध्ययन के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच है। वर्ष 2027 में इस सम्मेलन का आयोजन IIT मुंबई के ‘ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज’ (HSS) विभाग और ‘सेंटर फॉर इंडियन ट्रेडिशनल नॉलेज सिस्टम्स’ (CTIKS) द्वारा इस वैश्विक कार्यक्रम की मेजबानी की जा रही है।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संस्कृत साहित्य, दर्शन, वैदिक अध्ययन, व्याकरण, प्राचीन विज्ञान और आधुनिक दौर में संस्कृत की प्रासंगिकता पर गहन शोध-विमर्श करना है। सम्मेलन के दौरान कुल 21 अलग-अलग विषयों (Thematic Sections) पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।
सम्मेलन का आयोजन कौन कर रहा है?
विश्व संस्कृत सम्मेलन 2027 का आयोजन IIT बॉम्बे द्वारा किया जा रहा है। इसके आयोजन में International Association of Sanskrit Studies (IASS) की भी भूमिका है। प्रथम परिपत्र में आयोजन समिति के सदस्यों के नाम दिए गए हैं।
स्थानीय आयोजन समिति (IIT बॉम्बे):
- मल्हार कुलकर्णी (Malhar Kulkarni)
- के. रामासुब्रमणियन (K. Ramasubramanian)
अंतरराष्ट्रीय समिति (IASS):
- दीप्ति त्रिपाठी (Dipti Tripathi), अध्यक्ष
- मैककोमस टेलर (McComas Taylor), महासचिव
- जान हाउबेन (Jan Houben), कोषाध्यक्ष
NOTE : सम्मेलन से संबंधित संपर्क और अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विश्व संस्कृत सम्मेलन 2027 में शोधपत्र कैसे प्रस्तुत करें?
सम्मेलन के प्रथम परिपत्र के अनुसार, इसमें दो प्रकार के अकादमिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें व्यक्तिगत शोधपत्र सत्र और विशेष पैनल सत्र शामिल हैं।
1. व्यक्तिगत शोधपत्र
शोधार्थी और विद्वान किसी निर्धारित विषय पर अपने व्यक्तिगत शोधपत्र का सारांश (Abstract) प्रस्तुत कर सकते हैं। स्वीकृति मिलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रस्तुति दी जा सकेगी।
2. विशेष पैनल सत्र
इच्छुक विद्वान तीन या चार प्रतिभागियों के समूह के साथ विशेष पैनल का प्रस्ताव भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
Note: कोई विद्वान व्यक्तिगत शोधपत्र और विशेष पैनल, दोनों के लिए एक साथ आवेदन नहीं कर सकता। परिपत्र में दोनों में से किसी एक विकल्प को चुनने की बात कही गई है।
शोधपत्र प्रस्तुति की अवधि
- प्रत्येक शोधपत्र प्रस्तुति के लिए 20 मिनट निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद 10 मिनट चर्चा के लिए रखे जाएंगे।
- शोधपत्र और सारांश जमा करने की प्रक्रिया केवल सम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से होगी।
- शोधपत्र और सारांश जमा करने की प्रक्रिया केवल सम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से होगी।
विश्व संस्कृत सम्मेलन 2027 की महत्वपूर्ण तिथियाँ
| क्र.सं. | कार्यक्रम (Event) | तारीख (DATE) |
| 1 | विशेष पैनल जमा करने की अंतिम तारीख (Deadline for submitting special panels) | 15 अक्टूबर 2026 |
| 2 | स्वीकृत विशेष पैनल की सूचना (Accepted special panel notification) | 1 दिसंबर 2026 |
| 3 | एब्स्ट्रैक्ट जमा करने की अंतिम तारीख (Deadline for abstract submission) | 1 फरवरी 2027 |
| 4 | पेपर स्वीकृति की सूचना (Acceptance notification of papers) | 1 मई 2027 |
| 5 | अर्ली बर्ड रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख (Early bird registration deadline) | 10 जुलाई 2027 |
| 6 | रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख (Registration deadline) | 10 अक्टूबर 2027 |
| 7 | विश्व संस्कृत सम्मेलन (WSC) 2027 | 10-14 दिसंबर 2027 |
Why Should be Attend World Sanskrit Conference 2027?
यह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन पहली बार किसी आईआईटी (IIT Bombay) में आयोजित होने जा रहा है, जहाँ दुनिया भर के विद्वान एक मंच पर एकत्र होंगे इस सम्मेलन में भाग लेने के मुख्य कारण और उनका विवरण नीचे दिया गया है:
- ग्लोबल स्कॉलरशिप (Global Scholarship): 21 विशेष वर्गों (specialized sections) में दुनिया भर के प्रमुख संस्कृत विद्वानों के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त करें।
- इन्नोवेशन हब (Innovation Hub): आईआईटी मुंबई की आधुनिक सुविधाओं (state-of-the-art facilities) के साथ उन्नत शोध (cutting-edge research) का अनुभव करें।
- समृद्ध परंपरा (Rich Tradition): संस्कृत के विशाल साहित्य, दर्शन और सांस्कृतिक विरासत को करीब से समझें और उसका अन्वेषण करें।
- नेटवर्किंग (Networking): अपने समकक्षों और शोधकर्ताओं के साथ दीर्घकालिक संबंध बनाएं और सहयोगी साझेदारियां (collaborative partnerships) स्थापित करें।
- विशेष पैनल (Special Panels): आधुनिक और महत्वपूर्ण शोध विषयों पर आधारित विशेष रूप से तैयार किए गए पैनल्स में भाग लें।
- प्रकाशन (Publication): चयनित शोधपत्रों (selected papers) को प्रतिष्ठित कॉन्फ्रेंस प्रोसीडिंग्स में प्रकाशित किया जाएगा।
World Sanskrit conference 2027 को कौन-कौन join कर सकता
WSC 2027 सम्मेलन में संस्कृत में रुचि रखने वाले सभी लोग जुड़ सकते हैं। संस्कृत भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि रखने वाले विद्यार्थी, शिक्षक, शोधार्थी एवं अन्य संस्कृत-प्रेमी इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
- पेपर प्रेजेंटर (Paper Presenter): वे शोधकर्ता या विद्वान जो सम्मेलन में अपना शोध पत्र (Research Paper) प्रस्तुत करना चाहते हैं।
- नॉन-प्रेजेंटर (Non-Presenter): वे प्रतिभागी जो बिना कोई शोध पत्र प्रस्तुत किए एक दर्शक, श्रोता या सामान्य प्रतिभागी के रूप में सम्मेलन में शामिल होना चाहते हैं।
- वक्ता / आमंत्रित व्यक्ति / विशेष अतिथि (Speaker / Invitee / Special Guest): सम्मेलन के मुख्य वक्ता, आमंत्रित गणमान्य व्यक्ति या विशेष अतिथि।
- स्टाफ / एलओसी (Staff / LOC): स्थानीय आयोजन समिति (Local Organizing Committee) के सदस्य और सम्मेलन का प्रबंधन संभालने वाला स्टाफ।

विश्व संस्कृत सम्मेलन के 21 प्रमुख विषय :-
विश्व संस्कृत सम्मेलन (WSC 2027) में शोध पत्रों और अकादमिक सत्रों के लिए 21 मुख्य विषयगत क्षेत्र (Thematic Areas) निर्धारित किए गए हैं इनमें पारंपरिक संस्कृत अध्ययन से लेकर आधुनिक तकनीक आधारित शोध तक के विषय शामिल हैं।
- वेद (Veda)
- भाषाविज्ञान (Linguistics)
- व्याकरण (Vyakarana)
- महाकाव्य (Epics)
- पुराण (Puranas)
- आगम एवं तंत्र (Agama & Tantra)
- अनुष्ठान अध्ययन (Ritual Studies)
- काव्य, नाटक एवं सौंदर्यशास्त्र (Poetry, Drama and Aesthetics)
- वैज्ञानिक साहित्य (Scientific Literature)
- बौद्ध अध्ययन (Buddhist Studies)
- जैन अध्ययन (Jaina Studies)
- वैष्णववाद एवं शैववाद (Vaisnavism and saivism)
- धार्मिक अध्ययन (Religious Studies)
- दर्शन (Philosophy)
- इतिहास, कला, वास्तुकला एवं अभिलेखविद्या (History, Art & Architecture, Epigraphy)
- संस्कृत एवं क्षेत्रीय भाषाएँ (Sanskrit & Regional Languages)
- संस्कृत शिक्षणशास्त्र (Sanskrit Pedagogy)
- आधुनिक संस्कृत लेखन (Modern Sanskrit Writings)
- कम्प्यूटेशनल संस्कृत एवं डिजिटल मानविकी (Computational Sanskrit & Digital Humanities)
- पांडुलिपि विज्ञान (Manuscriptology)
- विधि एवं समाज (Law and Society)
NOTE :- इन विषयों के माध्यम से प्रतिभागियों को संस्कृत के विभिन्न क्षेत्रों में अपने शोध को प्रस्तुत करने का अवसर मिल सकता है। विशेष रूप से कम्प्यूटेशनल संस्कृत एवं डिजिटल मानविकी का विषय पारंपरिक संस्कृत अध्ययन और आधुनिक तकनीकी शोध के बीच संबंध स्थापित करता है।
शोधपत्र किस भाषा में जमा किया जा सकता है?
पेपर केवल अंग्रेजी या संस्कृत भाषा में ही जमा किया जा सकता है।
आवश्यक शर्तें (Requirements)
- पेपर जमा करने की सीमा: प्रत्येक शोधकर्ता केवल एक (1) पेपर या पैनल प्रस्ताव ही जमा कर सकता है।
- एब्स्ट्रैक्ट की शब्द सीमा: एब्स्ट्रैक्ट 250 से 300 शब्दों का होना चाहिए।
- शोध का विवरण: एब्स्ट्रैक्ट में स्पष्ट शोध उद्देश्य (Research Objectives) और कार्यप्रणाली (Methodology) शामिल होनी चाहिए।
- विषय का चयन: आवेदन फॉर्म में उपयुक्त विषयगत अनुभाग (Thematic Section) चुनें।
- ब्लाइंड रिव्यू नियम: अपलोड की जाने वाली PDF फाइल में अपना नाम, संस्थान (Affiliation), ईमेल या पहचान से जुड़ी कोई भी जानकारी न लिखें। (लेखक का विवरण सबमिशन फॉर्म में अलग से दर्ज किया जाएगा)
सम्मेलन व्यवस्था एवं यात्रा संबंधी जानकारी (Conference Logistics & Travel Info)
पंजीकरण शुल्क (Registration Fees):-
आयोजक समिति सम्मेलन को यथासंभव सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अंतिम पंजीकरण शुल्क संरचना (Registration Fee Structure) जल्द ही वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।
पंजीकरण में क्या-क्या शामिल है (Registration Includes)
- कॉन्फ्रेंस सामग्री (Conference Materials):कॉन्फ्रेंस बैग, प्रोग्राम बुकलेट और संबंधित सामग्री।
- उद्घाटन समारोह (Inaugural Reception):उद्घाटन के दिन स्वागत समारोह (Welcome reception)।
- भाग लेने का प्रमाण पत्र (Certificate of Participation):आधिकारिक कॉन्फ्रेंस प्रमाणपत्र।
- लंच और चाय/कॉफी (Lunch & Tea/Coffee Breaks):कॉन्फ्रेंस सत्रों के दौरान रोजाना दोपहर का भोजन (Lunch) और जलपान (Refreshments)।
- कॉन्फ्रेंस बैंक्वेट (Conference Banquet):सभी पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए विशेष पर्व/रात्रिभोज (Gala dinner)
- सभी सत्रों में प्रवेश (Access to All Sessions):
सभी 21 अनुभागों (sections) के सत्रों में भाग लेने की अनुमति।
क्या शामिल नहीं है (Not Included)
- रहने की व्यवस्था (Accommodation):रुकने के विकल्पों के लिए Venue पेज देखें।
- रात का खाना (Dinner):कॉन्फ्रेंस बैंक्वेट को छोड़कर अन्य दिनों का डिनर शामिल नहीं है।
- यात्रा व्यय (Travel expenses):आने-जाने का किराया/खर्चा शामिल नहीं है।
- भ्रमण और सांस्कृतिक कार्यक्रम (Excursions and cultural programs):स्थानीय भ्रमण और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल नहीं हैं।
रहने की व्यवस्था (Accommodations)
- ऑन-कैंपस सुविधा: प्रतिभागियों के लिए आरामदायक गेस्ट हाउस से लेकर छात्र छात्रावासों (Student Hostels) तक कई प्रकार के ऑन-कैंपस आवास विकल्प आरक्षित किए गए हैं।
- दूरी: सभी आवास स्थल कॉन्फ्रेंस स्थलों से पैदल दूरी पर हैं।
- अधिक जानकारी: कमरों के प्रकार, कीमतों और बुकिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दूसरे सर्कुलर (Second Circular) और कॉन्फ्रेंस वेबसाइट पर प्रदान की जाएगी।
यात्रा, वीजा एवं अनुदान नियम (Travel, Visa & Grant Policy)
- वीजा आवश्यकताएं (Visa Requirements):प्रतिभागियों को अपने स्थानीय भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास (Indian Embassy/Consulate) के माध्यम से समय रहते भारतीय वीजा प्राप्त करने की जिम्मेदारी स्वयं लेनी होगी।
- पुष्टि पत्र (Confirmation Letter):आपका शोध पत्र (Paper) स्वीकार होने पर, सचिवालय (Secretariat) आपको वीजा आवेदन या फंडिंग अनुरोध में सहायता के लिए एक औपचारिक निमंत्रण पत्र (Formal Letter of Invitation) प्रदान करेगा।
- आधिकारिक वीजा जानकारी (Official Visa Information):आधिकारिक मार्गदर्शन के लिए कृपया देखें: https://indianvisaonline.gov.in
- यात्रा अनुदान (Travel Grants):आयोजक समिति लागत कम रखने के लिए काम कर रही है, लेकिन WSC 2027 यात्रा अनुदान (Travel Grants) प्रदान करने में असमर्थ है। प्रतिभागियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने गृह संस्थानों या यात्रा अनुदान प्रदान करने वाले प्रासंगिक राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से फंडिंग प्राप्त करें
World Sanskrit Conference 2027 के लिए Important Link
| अप्लाई ऑनलाइन | ACTIVE LINK |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
| सम्मेलन का आयोजन स्थल | Click Here |
| सम्मेलन की संपर्क जानकारी | Click Here |
| International Association of Sanskrit Studies | Click Here |
| First Circular | Click Here |
| शोधपत्र और सारांश जमा करने की प्रक्रिया | Click Here |

आशा है कि आपको World Sanskrit Conference 2027 उपयोगी और जानकारीपूर्ण लगा होगा।ऐसी ही उपयोगी जानकारी और शिक्षा संबंधी खबरों के लिए Boks.in & Test.gopath.in से जुड़े रहें।





