CSU Scholarship 2026: CSU, New Delhi द्वारा संचालित संस्कृत संवर्धन योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए देशभर के छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन माध्यम द्वारा छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। यह योजना उन विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है जो संस्कृत, पालि अथवा प्राकृत भाषा का अध्ययन कर रहे हैं।
नीचे छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी, नियम, पात्रता, प्रक्रिया एवं निर्देश बिंदुवार विस्तार से दिए जा रहे हैं:
CSU Scholarship 2026-27: आवेदन के लिए पात्र छात्र-छात्राएँ
- जो नियमित रूप से किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययनरत हैं, वे सभी छात्र-छात्राएँ आवेदन कर सकते हैं।
- विद्यार्थी पारंपरिक अथवा आधुनिक, किसी भी धारा से संबंधित हो सकते हैं।
- छात्र द्वारा अध्ययन किया जा रहा विषय संस्कृत / पालि / प्राकृत भाषा में से कोई एक विषय (100 अंकों का) “Core Subject” के रूप में होना अनिवार्य है।
- छात्र का अध्ययन नियमित (Regular Mode) होना चाहिए, दूरस्थ (Distance) या प्राइवेट मोड के विद्यार्थी सामान्यतः पात्र नहीं माने जाते।
- छात्र भारत के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित हो सकता है।
CSU Scholarship 2026-27: मान्य कक्षाएँ एवं पाठ्यक्रम (छात्रवृत्ति राशि एवं पात्रता सहित)
| न्यूनतम 60% अंक + संस्कृत/पालि/प्राकृत | छात्रवृत्ति (10 माह प्रति वर्ष) |
| कक्षा 9वीं / कक्षा 10वीं | ₹500 प्रति माह (5,000 प्रति वर्ष) |
| कक्षा 11वीं / कक्षा 12वीं | ₹600 प्रति माह (6,000 प्रति वर्ष) |
| शास्त्री / B.A | ₹800 प्रति माह (8,000 प्रति वर्ष) |
| आचार्य / M.A | ₹1000 प्रति माह (10,000 प्रति वर्ष) |
| विद्यावारिधि / PhD | ₹2500 प्रति माह (12 माह = ₹30000 प्रति वर्ष) + ₹5000 अतिरिक्त (अन्य खर्च हेतु) |
उपरोक्त के समकक्ष अन्य मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम भी पात्र होंगे।
आवेदन की प्रक्रिया (Online Application Process)
- छात्रवृत्ति हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।
- ऑफलाइन, डाक, ईमेल या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- आवेदन करने के लिए छात्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
| अप्लाई ऑनलाइन | Active Link |
| नया पंजीकरण | Click Here |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
महत्वपूर्ण तिथियाँ एक नजर में
| विवरण | महत्त्वपूर्ण तिथि |
| आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | 01 अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 अगस्त 2026 |
| दस्तावेज़ सत्यापन | फरवरी- अप्रैल 2027 |
| छात्रवृत्ति वितरण | जून 2027 से प्रारंभ |
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूर्ण कर लें।

CSU Scholarship 2026-27: आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी (Step-wise / Part-wise Details)
Step 0 – Registration (पंजीकरण)
- Full Name
- Email ID
- Password
- Mobile Number
- CAPTCHA
Part 1 – Personal Details
- State, District
- College / Institution / School Name
- Student Name
- Father’s Name
- Mother’s Name
- Date of Birth
- Gender, Category
- Photo Upload (50 KB)
- Signature Upload (50 KB)
- Email ID
- Mobile Number
- Address & Pincode
- Parent/Guardian Occupation
- Annual Family Income
Part 2 – Academic Details
- Previous Exam Name
- Year of Passing
- Percentage / Grade
- APAAR ID (ABC ID)
- Sanskrit/Pali/Prakrit Subject (Major/Minor/Optional)
- Stream (Modern / Traditional)
- Present Class & Year
- Subjects
(Only for Ph.D Students)
- Ph.D Registration
- Registration Number
- Date of Registration
- Ph.D Topic
- Subject/Stream
- 6 Months Course Completion (Other Scholarship – If Applicable)
- Scholarship Amount
- Source
- Duration
- From – To Date
Part 3 – Bank Details
- Bank Name
- Account Holder Name
- Account Number
- IFSC Code
- Branch Address
- Aadhaar Number (KYC)
- Only Certificate Option (Yes/No)
CSU Scholarship 2026-27: आवश्यक दस्तावेज (Updated)
- पासपोर्ट साइज फोटो (50 KB के अंदर)
- छात्र के हस्ताक्षर (50 KB के अंदर)
- आधार कार्ड (KYC हेतु)
- बैंक खाता विवरण
- पिछली कक्षा के अंक / ग्रेड
NOTE : – इस Scholorship के लिए Income Certificate की जरुरत नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें :- CSU Scholarship 2025-26 : Provisional Selection List Released; Document Verification Process Begins
महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)
- आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
- किसी भी प्रकार के दस्तावेज विश्वविद्यालय को डाक द्वारा भेजने की आवश्यकता नहीं है।
- आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- अधूरे या गलत आवेदन पत्र अस्वीकृत किए जा सकते हैं।
- छात्र यह सुनिश्चित करें कि उनका संस्थान पंजीकृत है, तभी आवेदन मान्य होगा।
- संस्थान से संबंधित आवश्यक शर्त
- छात्र उसी स्थिति में आवेदन कर सकता है जब उसका संबंधित संस्थान पोर्टल पर पंजीकृत हो।
- यदि संस्थान पंजीकृत नहीं है, तो छात्र को अपने संस्थान से संपर्क करना चाहिए।
- चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- छात्रवृत्ति का चयन निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा।
- चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, पात्रता और अन्य नियमों का पालन किया जाएगा।
- अंतिम निर्णय विश्वविद्यालय द्वारा लिया जाएगा।
अन्य महत्वपूर्ण बातें
- छात्रवृत्ति से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
- छात्र नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
- किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित संस्थान या विश्वविद्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
- आवेदन करते समय सावधानियाँ
- सभी दस्तावेज स्पष्ट और सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सक्रिय रखें।
- आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरण पुनः जांच लें।
- आवेदन का प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
CSU Scholarship 2026-27: छात्रवृत्ति का उद्देश्य
- संस्कृत, पालि और प्राकृत भाषाओं को बढ़ावा देना
- विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
- पारंपरिक एवं आधुनिक शिक्षा के बीच संतुलन स्थापित करना
- देशभर में संस्कृत अध्ययन को प्रोत्साहित करना
निष्कर्ष
CSU Scholarship 2026: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की यह छात्रवृत्ति योजना उन विद्यार्थियों के लिए एक अनमोल अवसर है जो संस्कृत भाषा के अध्ययन में रुचि रखते हैं। यह न केवल आर्थिक सहयोग देती है, बल्कि संस्कृति और परंपरा के संरक्षण में भी योगदान देती है। 9वीं से पीएचडी तक के विद्यार्थी जो संस्कृत पढ़ रहे हैं, उन्हें चाहिए कि वे समय पर आवेदन करें और इस अवसर का लाभ उठाए।
FAQS : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न: CSU स्कॉलरशिप किसके लिए है?
उत्तर: यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जो 9वीं से PHD की कक्षा में अध्ययनरत हैं।
प्रश्न: क्या कोई भी विश्वविद्यालय के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हां, यह योजना मान्यता प्राप्त कोई भी विश्वविद्यालय जिसमें संस्कृत पढ़ाई होती है, उन छात्रों के लिए है।
प्रश्न: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं?
उत्तर: आधार कार्ड, हाल में खिंचाया गया पासपोर्ट साइज फोटो, पूर्व परीक्षा का अंक (Marksheet), बैंक पासबुक (विद्यार्थी के नाम पर) और अन्य दस्तावेज आवश्यक हैं।
Disclaimer: यह पोस्ट केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। स्कॉलरशिप की शर्तें, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया समय-समय पर बदल सकती हैं। आवेदन करने से पहले कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें।





