शैक्षिक समाचार (Education News Update)
संस्कृत, पाली एवं प्राकृत छात्रवृत्ति 2025-26 : अस्थायी चयन सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य
नई दिल्ली Central Sanskrit University द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संस्कृत, पाली एवं प्राकृत विषयों में अध्ययनरत छात्रों हेतु छात्रवृत्ति की अस्थायी (Provisional) चयन सूची जारी कर दी गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह चयन प्रारंभिक (Provisional) है और अंतिम स्वीकृति दस्तावेजों के सफल सत्यापन के बाद ही प्रदान की जाएगी। इस संबंध में सूचना देशभर के उन सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को प्रेषित की गई है, जहां संस्कृत, पाली एवं प्राकृत विषयों का अध्ययन कराया जाता है।
CSU Scholarship 2026: कक्षा 9 से PHD तक के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप
CSU Scholarship 2025-26 : प्रमुख निर्देश एवं प्रक्रिया
- चयनित छात्रों की सूची संबंधित संस्थानों को सत्यापन हेतु भेज दी गई है।
- सभी छात्रों को अपने आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा कराने होंगे।
- दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित कॉलेज/संस्थान के अधिकृत अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
- सत्यापन पूर्ण होने के बाद ही छात्रवृत्ति की राशि जारी की जाएगी।
CSU Scholarship 2025-26 : आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- बैंक पासबुक (Bank Passbook – in student’s name)
- आधार कार्ड (Aadhaar Card – Self-attested)
- संस्थान द्वारा जारी पहचान पत्र (College/University ID Card)
- जाति/वर्ग प्रमाण पत्र (Caste/Category Certificate, if applicable)
- नवीनतम अंकपत्र/मार्कशीट (Latest Marksheet)

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करता है, तो उसकी छात्रवृत्ति निरस्त की जा सकती है।
CSU Scholarship 2025-26 : VVI Note (महत्वपूर्ण सूचना)
जिन विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था लेकिन उनका नाम चयन सूची में नहीं मिल रहा है, वे कृपया तुरंत अपने कॉलेज के Scholarship Department (छात्रवृत्ति विभाग) / Administration Department (प्रशासनिक विभाग) में संपर्क करें, ताकि उनकी स्थिति की जांच की जा सके।
NOTE :- छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपने संबंधित संस्थान से संपर्क बनाए रखें और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करें, जिससे छात्रवृत्ति प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।
आशा है कि आपको CSU Scholarship 2025-26 : Provisional Selection List Released; Document Verification Process Begins उपयोगी और जानकारीपूर्ण लगा होगा। ऐसी ही उपयोगी जानकारी और मार्गदर्शन के लिए जुड़े रहें gopath.in & boks.in के साथ आपका सहयोग और विश्वास ही हमारी प्रेरणा है।





